मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

बांसवाड़ा में भाजपा का चुनावी मंथन

प्रकाशित: Sep 02, 2026 19:19रिपोर्ट: Mr. Reporter

नगर परिषद चुनाव को लेकर बांसवाड़ा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा का पहली बार बांसवाड़ा आगमन हुआ। भाजपा कार्यालय स्थित स्वागत सभागार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं के जोश और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम के बाद नगर परिषद चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चुनावी मंथन किया गया। बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क, बूथ प्रबंधन, मतदाताओं तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने और संगठन के साथ समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और प्रत्येक वार्ड में पूरी ताकत के साथ संपर्क अभियान चलाने का मंत्र दिया।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को चुनावी जीत की कुंजी बताया।भाजपा नेताओं के इस दौरे और 60 वार्ड प्रत्याशियों के साथ सीधे संवाद को आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिला।