राजस्थान शर्मसार: रेप के बाद थिनर डालकर लगाई आग, पढ़े पूरी खौफनाक वारदात
राजस्थान में महिला अपराध का आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है और इसके कारण आए दिन होनी वाली रेप या हत्या की घटनाएं है। सरकार सुरक्षा के दावे तो करती है लेकिन उनके दावों की पोल हर बार खुलती है जब कोई बड़ी घटना घटित होती है। एक बार फिर पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आईं है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले तो विवाहित महिला से दुष्कर्म किया और इसके बाद थिनर डालकर जला दिया। इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद महिला को बालोतरा के निजी अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया था। मामला बाड़मेर के पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है और पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन बाड़मेर जिले के लोगो में भारी आक्रोश देखा जा रहा है तो बीजेपी ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानुन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है।
परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर एसिड से जलाया गया। इसके बाद वह जोर जोर से चिल्लाने लगी तो उसकी बहन बचाने आई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के





