मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जोधपुर संभाग

बाड़मेर: 51 ट्रैक्टरों पर बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा यह शख्स, देखकर दुनिया रह गई दंग

प्रकाशित: Jun 13, 2023 15:46रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान की शाही शादी की चर्चा पूरी दुनिया में होती है लेकिन कुछ ऐसी शादियां भी चर्चा का विषय बन जाती है जिसमें शाही जैसा कुछ नहीं होता है। लेकिन इन दिनों बाड़मेर में ही एक ऐसी शादी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। सभी लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखे अंदाज में शादी करने का प्रयास करते हैं। एक किसान के बेटे ने अपनी बारात में ना हाथी था और ना ही घोड़े को बुलाया। बारात में सैकड़ों लोग पहूंचे लेकिन वह सब ट्रैक्टरों पर सवार होकर लड़की वालों के घर पहुंचे।

दूल्हा स्वयं ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन के घर पहुंचा और सभी बाराती 50 ट्रैक्टरों में सवार होकर पहूंचे। यह शादी बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी कस्बे में हुई। इस अनोखी बारात की चर्चा अब पूरे राजस्थान में हो रही है। जब गांव में 51 ट्रैक्टर बारात लेकर पहुंचे तो आसपास के गांवों के लोग इसे देखने पहुंच गए।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

ससुराल पक्ष ने दूल्हे के साथ बारात का शानदार स्वागत किया। दूल्हे का परिवार खेती से जुड़ा है और किसान के लिए ट्रैक्टर उसका सबसे अच्छा साथी होता है। बताया गया कि दुल्हे के पिता की जब शादी हुई थी तब वह एक ट्रैक्टर से बारात लेकर पहुंचा था। इस बार उन्होंने इस शादी को यादगार बनाने के लिए 51 ट्रैक्टर लाने की योजना बनाई। कई वर्षों पहले ट्रैक्टर पर इस तरह की बारात निकलती ​थी लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आ गया। सब लोग महंगी कार लेकर बारात में जाते है लेकिन हमने कुछ नया करने का प्रयास किया।