मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को नहीं मिली भीड़, थिएटर रहे खाली

प्रकाशित: Mar 30, 2023 13:19रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना काल के बाद एक के बाद एक फिल्म रिलीज हो रही है और कई फिल्मे कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन कई फिल्मों को दर्शक नहीं मिल रहे है जिसके कारण वह अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रही है। हाल ही में अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म भीड़ दर्शकों की भीड़ जमा नहीं कर सकी।

मौत के मामले में मिला इंसाफ

लॉकडाउन पर बनी ये फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं और ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई बहुत कम रही थी। रिलीज के एक सप्ताह के बाद भी कुल कमाई 2 करोड़ के पार पहुंची है।24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भीड़ की कहानी साल 2020 के कोरोनाकाल के दौरान जो घटनाएं हुई उसको लेकर इस फिल्म में बताया गया है।

इस फिल्म की तुलना में मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और तू झूठी मैं मक्कार भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर के साथ पंकज कपूर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा का शानदार अभिनय देखने को मिला है।