प्यार में हारी तो आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, जानें इसकी पूरी वजह!
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में सुसाइड करके अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पहली नजर में प्यार में धोखा मिलने को लेकर इससे जोड़ा जा रहा है। रात को शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला।
Gangster को STF टीम के साथ लाया गया | Atiq Ahmed
सुबह मेकअप मैन ने फोन किया तो फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था तो कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला।
सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आकांक्षा रोते हुए नजर आई थीं। कुछ दिन पहले अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और उन्होंने अपने को.स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था। इसके बाद चर्चा हो रही थी दोनों रिलेशन में है लेकिन अचानक से इस प्रकार की घटना का होना बहुत सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।





