मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बिपरजॉय ने मचाई भारी तबाही, जन जीवन हुआ प्रभावित

प्रकाशित: Jun 13, 2023 16:48रिपोर्ट: Navtej TV

अरब सागर में एक बार फिर भयानक तूफान दस्तक दे चुका है.... इस तूफान की आहट से पूरे देशभर में खलबली मच हुई है .....यह अनुमान लगाया जा रहा है इस तूफान से बड़े पेमाने पर नुकसान हो सकता है ..... बिपरजॉय तूफान अरब सागर से 6 दिन पहले उठा था... इसका असर 10 दिनों तक रह सकता है... यह हाल के दिनों में अब तक का सबसे लंबे समय तक रहने वाला तूफान है.... IIT मद्रास की स्टडी के मुताबिक, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव में अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान लगातार और गंभीर होते जा रहे हैं....... पिछले चार दशकों में अरब सागर में साइक्लोन के ड्यूरेशन में 80% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बहुत गंभीर चक्रवातों की समय-सीमा में 260% का इजाफा देखा गया....... समुद्र के ऊपर एक चक्रवाती तूफान जितने अधिक समय तक रहता है, उतनी ही ज्यादा ऊर्जा और नमी जमा होने की संभावना होती है........ जिससे तूफान के और अधिक खतरनाक होने और जमीन से टकराने के बाद नुकसान पहुंचाने की संभावना बढ़ जाती है...........

अब अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय गुजरात की ओर तेजी बढ़ रहा है......ये तूफान 15 जून की दोपहर को कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराने वाला है......इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.. हालांकि उससे पहले अच्छी बात यह है कि तूफान कुछ कमजोर हुआ है...... हालांकि यह अब भी बेहद खतरनाक ही है......तूफान के चलते गुजरात और मुंबई के तटीय इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश का दौर जारी है, जिसमें पांच लोगों की मौत की सूचना है...... अरब सागर से उठा तूफान बिपरजॉय गुजरात के तटीय जिलों- कच्छ, पोरबंदर, द्वारका, जामनगर, जूनागढ़ और मोरबी के इलाकों को प्रभावित कर सकता है......हालांकि सतर्क प्रसाशन के द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.....

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
बता दे की इन जिलों से अभी तक 7500 लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है.... वहीं कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में स्थित गांवों के 23 हजार लोगों को भी शिफ्ट किया जाएगा..उधर, बिपरजॉय तूफान को लेकर देश केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक की.....

मौसम विभाग की माने तो , …..तूफान मंगलवार सुबह 5:30 बजे पोरबंदर से 300 किमी, द्वारका से 290 किमी, जखौ पोर्ट से 340 किमी, नालिया से 350 किमी दूर था मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के 14 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद ये मुड़कर नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट दिशा में आगे बढ़ेगा….

GFX- इन जिलों में हुआ ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक, 14-15 जून के दौरान कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिले के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.....14 जून की तुलना में 15 जून को ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। अगले चार दिन तक आंधी भी चलेगी। सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में होगा........मछुआरों को 16 जून तक समुद्र में ना जाने को कहा गया है। गुजरात में 14 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 15 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.......वहीं, कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में स्थित गांवों के लगभग 23 हजार लोगों को शेल्टर होम में पहुंचाने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा.......

तूफान की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक इमरजेंसी मीटिंग की, जिसमें गृह मंत्रालय, NDRF और सेना के अधिकारी मौजूद रहे…. PM ने खतरे वाली जगहों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया है…. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहें और हालात पर नजर रखें…..

आपको बता दे की तूफान को 'बिपरजॉय' नाम बांग्लादेश ने दिया है.... इसका मतलब 'विपत्ति' या 'आपदा' होता है....NDRF की 12 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं, 15 टीमों को स्टैंड बाई पर रखा गया है..........कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी की रेस्क्यू और रिलीफ टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है....तूफान को देखते प्रभावित इलाकों में 56 ट्रेन रद्द की गई हैं। वहीं, 14-15 जून के दौरान 95 ट्रेन रद्द कर दी गई…..गुजरात में 21 हजार से ज्यादा नावों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है....कच्छ जिले में धारा 144 लगा दी गई है....तीन दिनों के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं....

मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों में उत्तर-पूर्व भारत..... पूर्व भारत.....उत्तर पश्चिम भारत...पश्चिम भारत....दक्षिण भारत में आंधी के साथ भारी बारिश और लू चलने की संभावना जताई जा रही है .....