बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान की मौत का काउंटडाउन शुरू, जानें पूरी खबर!
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच जो जंग चल रही है वह अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही सलमान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उसने अपनी गलती के लिए क्षमा नहीं मांगी तो उसका भी वहीं हाल होगा जो मूसेवाला का हुआ था। बिश्नोई गैंग सलामन को कई बार जान से मारने की धमकी दी है और इस बार तो धमकी का कारण भी बताया है। इसके बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी है।
इस धमकी के बाद सलमान के घर वाले काफी परेशान हैं। सलमान को अगले कुछ दिनों के लिए सावधानी के साथ रहने की सलाह देने के साथ ऑन ग्राउंड इवेंट से बचने के लिए कहा गया है। पुलिस प्रशासन के शेड्यूल में बदलाव के भी प्रयास कर रहा है। सलमान को धमकी देकर उसने पूरे प्रशासन को चुनौती दी है। कई लोग तो इसे सलमान की मौत का काउंटडाउन भी बता रहे हैं।
Delhi में हुई महिला के साथ शर्मनाक घटना
सलमान अभी मुंबई से बाहर हैं,उनके आते ही उनकी सुरक्षा को लेकर डिस्कशन किया जाएगा। सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान अप्रैल में रिलीज होने वाली है और इसके प्रमोशन को लेकर सावधानी रखने की बात सामने आ रही है। सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस, गोल्डी और रोहित गर्ग के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
19 मार्च को एक ईमेल आया जिसमें सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल को कहा'तेरे बॉस सलमान से गोल्डी बराड़ को बात करना है। इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा और अगर नहीं देखा है तो उससे बोल देना कि इंटरव्यू देख ले। मैटर क्लोज करना है तो बात कर ले नहीं तो अगली बार झटका देख लेना।





