box office collection:फैंस ने अक्षय और कटरीना पर लूटा दिये करोड़ों रूपये
कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी जो हुई भी उस फिल्म को दर्शकों का इंतजार करना पड़ गया था। कोरोना का असर कम होते ही सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म सूर्यवंशी रीलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन से जबरदस्त कमाई का आंकड़ा हासिल किया था रीलीज के बाद से यह फिल्म बंपर कमाई कर रही है।
फिल्म ने रीलीज के पहले दिन यानि शुक्रवार को 26 करोड़, शनिवार को 23 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 14 करोड़, मंगलवार को 11 करोड़ और बुधवार को 9 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल हुई है। फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ की कमाई के क्लब में शामिल हो जाएगी। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा जा रहा है और लगभग वहां पर 35 करोड़ की कमाई का आंकड़ा हासिल कर लिया है।
रोहित शेट्टी इसके डायरेक्टर है और उनकी 9वीं फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। रोहित की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा धमाल मचाती हैं और फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ,अजय देवगन, जावेद जाफरी, रणवीर सिंह, गुलशन ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों को शानदार अभिनय देखने को मिला है।