Box Office: कमाई के मामले में द केरल स्टोरी को टक्कर दे रही 'जरा हटके जरा बचके'
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों का दौर अब लगभग खत्म होता दिख रहा है और अब कम बजट वाली फिल्में भी धमाकेदार कमाई करने में लगी हुई है। कोरोना के बाद से फिल्मों की कमाई आधी रह गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है और फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं। पिछले दिनों द केरल स्टोरी को लेकर जमकर विवाद हुआ लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई ने तो सबके होश उड़ा दिए।
इस फिल्म को दर्शकों का पूरा प्यार मिला और एक महीने में इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। पिछले सप्ताह यानी 2 जून को रिलीज हुई 'जरा हटके जरा बचके' सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने में सफल हुई है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार जरा हटके जरा बचके ने पहले विकेंड में 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके धुंआधार कमाई कर रही है। इस फिल्म की छप्परफाड़ कमाई ने दिखा दिया है कि आने वाले दिनों यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। कपिल और सौम्या की लव स्टोरी को दिखाती 'जरा हटके जरा बचके' कमाई के मामले में द केरला स्टोरी को टक्कर दे रही है।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
हॉलीवुड की सुपरहिट मूवी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का कमाल पूरी दुनिया में दिख रहा है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 5 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं बात करें, सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' के तो अब फिल्म की कमाई पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। लेकिन एक महीने बाद भी
'द केरल स्टोरी' को जमकर प्यार मिल रहा है।


