मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

जंतर-मंतर पर रेसलर्स के समर्थन में खाप महापंचायत दिखाएगी अपनी ताकत

प्रकाशित: May 07, 2023 13:57रिपोर्ट: Navtej TV

लगभग 2 सप्ताह से भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना जारी है। इस घरने को लेकर पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा हो रहा था और अब पहलवानों को खाप महापंचायतों का भी पूर समर्थन मिल गया है। इनके समर्थन के लिए हरियाणा से किसान गाड़ियों में सामान लेकर जंतर-मंतर पर पहुंच रहे है।

जंतर-मंतर पर किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है और उनकी तैयारी लंबे धरने की है। किसान गाड़ियों से जंतर मंतर पहुंच रहे है और उनके साथ खाने—पीने का पूरा सामना है। किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया है कि शांतिपूर्वक महापंचायत की जाएगी। अगर पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई करती है तो हम थाने में महापंचायत करेंगे। इस बीच बृजभूषण ने कहा, मैं आपको दिल्ली आने से नहीं रोक रहा लेकिन अगर जांच होने के बाद मैं दोषी पाया गया तो मैं आपके बीच आउंगा फिर आप मुझे जो चाले वह सजा देना। इसके साथ कहा अगर आपके परिवार से कोई कुश्ती में है तो उससे एक बार जरूर पूछना की मैं पर जो आरोप लगाए जा रहे है वह सही या गलत। बच्चे गलती करते हैं, आप नहीं करें।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
जंतर-मंतर पर महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पंजाब की महिलाओं का दल टिकरी बॉर्डर पर पहुंच गया है। इस धरने को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है और इसके लिए 60 से ज्यादा खाप के मेंबर्स इसमें शामिल है। खाप से जुड़े नेताओं का कहान है कि बृजभूषण शरण सिंह पर संगीन आरोप लगने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मोदी सरकार तुरंत गिरफ्तार करें, नहीं तो खापें इसके लिए बड़े कदम उठा रही है।पहलवान बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक्शन लेने की मांग पर अड़े तो खिलाड़ियों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर ली। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ तो बृजभूषण सिंह ने पहलवानों को लेकर किया बड़ा दावा किया है जिसके बाद किसी से जवाब बनता नहीं आ रहा है।