मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला:  11 जवान हुए शहीद

प्रकाशित: Apr 26, 2023 15:29रिपोर्ट: Navtej TV

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़े नक्सली हमले की खबर सामने आई है और इसमें 1 दर्जन से ज्यादा जवान शहीद होने की खबर आ रही है। इस हमले को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इस हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर नक्सलियों ने IED से हमला किया और यह दुखद घटना है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसान नक्सलियों और जवानों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है और जल्द ही बड़ी खबर सामने आ सकती है।