मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

सीएम गहलोत का राहत कैंप में हुआ विरोध, सरंपचों ने जताया विरोध खाली पड़ी कुर्सियां

प्रकाशित: Apr 24, 2023 16:57रिपोर्ट: Navtej TV

अंदर मुख्यमंत्री कर रहे महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ और बाहर जूस की दुकान पर बैठकर सरपंच दे रहे पंचायत में तालाबंदी का स्टेटमेंट.जी हां ये नजारा दिखाई दिया बगरु के महापुरा पंचायत में जहां सीएम खुद मंहगाई राहत कैम्प का शुभारंभ करने पहुंचे थे.लेकिन सरंपचों के विरोध ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया..आप खुद देखिए क्या था पूरा मामला.


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार से प्रदेश भर में महंगाई राहत कैम्प का शुभांरभ किया..इसी कडी में सीएम गहलोत बगरू विधानसभा क्षेत्र के महापुरा ग्राम पंचायत पहुंचे और शिविर का उद्घाटन किया.लेकिन इस दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली..मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान राहत कैंप में आम अवाम के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली ही नजर आई.ऐसे माहौल में एक बार तो स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी भी बगले झांकते नजर आए..

फटाफट अंदाज में देखिये दिनभर की Rajasthan की सभी बड़ी खबरें

गौरतलब है की महंगाई राहत कैंप का विरोध संपूर्ण राजस्थान के सरपंच कर रहे हैं.इसी को लेकर महापुरा में मुख्यमंत्री के आयोजन से पहले 20 अप्रेल को ही महापुरा के सरपंच हनुमान खरवास ने संपूर्ण तालाबंदी की तो देर रात एसडीएम ने ताला तोड़ दिया और वहां जाकर सरपंच को थाने में बैठा दिया.लेकिन सरपंच ने विरोध जारी रखाऔर हालात ये बने की खाली कुर्सियों पर बच्चों, आशा सहयोगिनियों और आसपास काम करने वाले मजदूरों को लाकर बैठाना पडा