मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

पायलट ने एक झटके में सीएम गहलोत की बखिया उधेड़ी, दिल्ली तक मचा हड़कंप

प्रकाशित: May 09, 2023 16:13रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में पायलट और गहलोत की जंग फिर से कांग्रेस की नैया डुबाने में लग गई। पिछले कुछ दिनों से सीएम गहलोत पायलट समर्थक विधायकों पर पैसे लगाने के आरोप लगा रहे है और इस बार पायलट ने पलटवार करते हुए उनकी ​बखिया ही उघेड़ दी। पायलट ने कहा कि हमने बगावत नेतृत्व परिवर्तन के लिए की थी ना की पार्टी के खिलाफ।

कर्नाटक चुनाव में प्रचार समाप्त हुआ है और कर्नाटक के रुझान देखकर लगता है जनता बदलाव चाहती है
कर्नाटक में कांग्रेस भारी मतों से जीत रही और जनता के मुद्दों को कर्नाटक में कांग्रेस ने उठाने का काम किया है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के धौलपुर में भाषण को लेकर पलटवार करते हुए कहा मुख्यमंत्री की नेता सोनिया गांधी नहीं शायद वसुंधरा राजे है। एक तरफ कहा गया की हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी और मैं और मेरे साथी विधायक नेतृत्व परिवर्तन चाहते थे सरकार गिराना नहीं।

हमें कभी भी अनुशासन तोड़ने का काम नहीं किया लेकिन मुझे कोरोना और गद्दार भी कहा गया। हम अपनी पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने ही विधायकों को बदनाम करने का काम किया हम सब दिल्ली अपनी बात रखने गए थे।

हमारी बात सुनने के बाद सोनिया गांधी ने 25 सितंबर को पर्यवेक्षक को भेजा था, लेकिन सोनिया गांधी के आदेशों की भी अवहेलना की गई और विधायकों को इस्तीफे दिलवाए गए। वसुंधरा राजे के कार्यकाल मैं भ्रष्टाचार को लेकर में लगातार पत्र लिख रहा हूं लेकिन अभी तक कोई निष्पक्ष जांच नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य की तारीफ कर रहे हैं और ऐसा कैसे हो सकता है। भ्रष्टाचार के आरोप लगाता हूं तब तब कोई जवाब नहीं देता है। इसलिए मैं 11 तारीख को अजमेर से यात्रा निकालने जा रहा हुं।
जनता के बीच जाकर उनकी बातें सुनकर आगे का फैसला करूंगा और जन संघर्ष पद यात्रा अजमेर से जयपुर तक होगी। यात्रा किसी के विरोध में नहीं भ्रष्टाचार के विरोध में होगी।

Sachin Pilot के बयान के क्या हैं सियासी मायनें

धौलपुर का भाषण सुनकर अब मैं समझ चुका हूं कि पूर्व सीए राजे पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। अपनी ही
सरकार के विधायकों को बदनाम करते रहेंगे तो जनता के बीच कैसे जाएंगे। विधायकों के बीजेपी से पैसे लेने की बात पर पायलट ने कहा अगर सबूत है तो कार्रवाई कर देनी चाहिए। इतनी गालियां खाने के बाद भी हमने अनुशासन नहीं तोड़ा।