मुस्लिम लीग पर उमड़ा राहुल का प्यार, BJP ने लगाया बड़ा आरोप
अमेरिका के दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान दे रहे है जिसके कारण बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है। राहुल हमेशा से ही विदेश में जाकर मोदी सरकार पर कटाक्ष करते रहते है और इस बार उनके बयान मोदी सरकार पर बहुत बड़े आरोप के साथ लगे है। लेकिन राहुल कई बार ऐसे बयान देते है जिनका जवाब कांग्रेस से भी नहीं लगता है।
राहुल ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताने का बयान दिया। इस बयान के बादबीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि जो पार्टी देश के विभाजन में सबसे आगे है वह पार्टी राहुल की नजरों में सेक्युलर पार्टी है। ऐसे बयान देना उनकी मजबूरी है नहीं तो उनकी वायनाड से भी हार होना तय है।
वाशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में राहुल से सवाल किया गया था। तो उन्होंने जवाब में कहा मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, इसमें कुछ भी नॉन सेक्युलर नहीं है। क्योंकि केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग कांग्रेस गठबंधन का भाग है। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनावों में परिणाम लोगों को आश्चर्यचकित करेगा।
कांग्रेस फिर से अपनी ताकत हासिल कर रही है और जनता का उसे पूरा साथ मिल रहा है। इसकी शुरूआत कर्नाटक से हो चुकी है और कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि प्रतीक्षा करें आने वाले समय में बीजेपी को बड़ी हार मिलेगी।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
राहुल गांधी ने कहा, एजेंसियों का इस्तेमाल गलत तहर से किया जा रहा है और ऐसे में भारत में अब राजनीति करना आसान नहीं है। इसके खिलाफ हमने भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसमें लोग हमसे जुडे थे। विपक्षी नेताओं के खिलाफ सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग करना मोदी सरकार का काम है और इसके कारण लोकतंत्र खतरे में है। राहुल ने कहा, दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई भी इसके बारे में सब कुछ नहीं जान सकता है लेकिन पीएम मोदी सब कुछ जानते है और वह भगवान को भी समझा सकते हैं।

