मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म 'जय भीम' पर शुरू हुआ विवाद, सूर्या को मिली धमकी

प्रकाशित: Nov 18, 2021 12:39रिपोर्ट: Navtej TV
फिल्‍म 'जय भीम' में एक्टर सूर्या के दमदार अभिनय को देखकर सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है जिसके बाद पुलिस सूर्या की सुरक्षा बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी पाट्टाली मक्कल कॉची के एक स्‍थानीय नेता ने तमिल स्टार सूर्या पर हमला करने के लिए एक लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। इस फिल्म में वन्नियार समुदाय के बारे में कुछ गलत कहा गया है इस बात को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। पीएमके ने कहा कि कि इस फिल्म से उनकी पार्टी की छवि खराब हुई है और 'जय भीम' के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा गया था।
सूर्या की सुरक्षा बढ़ाई गयी
इस धमकी के बाद सूर्या के चेन्नई स्थित घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लग गयी है। इस विवाद पर VCK ने कहा कि पीएमके को जब संकट में होती है तो वह ऐसे विवाद खड़ करती है। पुलिस को ऐसी धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
FIR दर्ज की गयी
पुलिस ने सूर्या को धमकी देने वाले नेता के ख‍िलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी होती है तो उनकी जमानत होना मुश्किल होगा क्योंकि उनके खिलाफ गैर जमानती धाराएं जोड़ी गयी है।
सूर्या को मिला दर्शका का साथ
इस फिल्म को देखकर हर कोई सूर्या की फिल्‍म सराहना कर रहा, वहीं फिल्‍म मेकर्स ओर फैन्‍स से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। सूर्या के फैंस ट्विटर का सहारा लेकर ट्विटर पर #WeStandWithSuriya ट्रेंड करवा रहे हैं।