मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

खतरे की घंटीः कोरोना का भूत फिर डराने लगा, मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी

प्रकाशित: Apr 05, 2023 12:03रिपोर्ट: Navtej TV

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जिस तरह से बरपा था उसके बाद से लेकर अब तक उसकी मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन एक बार फिर भारत में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी होती दिख रही है।

अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो वहां भी हालात अब बिगड़ने शुरू हो गए है और इसी वजह से स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों को सर्तक रहने की आदेश जारी कर दिए है। कोरोना काल में दिल्ली और मुंबई इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे और एक बार फिर इन्हीं जगहों पर कोरोना के मरीज ज्यादा मिलने लगे है।

एक और exam पर संकट!! क्या रोक लगेगी STATE ELIGIBILITY TEST ( SET )पर ? खटखटाया Highcourt का दरवाजा

पिछले 6 महीनों के बाद कोरोना के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है जो चिंता का विषय है। बीते 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हुई है तो नए मरीजों का आंकड़ा 4 हजार से ज्यादा हो गया है। देशभर में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई और अन्य राज्यों से भी कोरोना के मामलों में उछाल आया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मामलों की बात की जाए तो बीते 24 घंटों में 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में एक्टिव केस 1700 से ज्यादा पहुंच गए है। राजस्थान में सीएम गहलोत और पूर्व सीएम राजे भी कोरोना की चपेट में आ चुके है जो चिंता का विषय है। इस वायरस का असर ज्यादा होना मौसम में बदलाव भी हो सकता है।