मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

एक बार फिर डराने लगा कोरोना, ऐसे करें अपना बचाव

प्रकाशित: Nov 13, 2021 13:24रिपोर्ट: Navtej TV
कोरोना महामारी का खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है और विश्व के कई देश आज भी कोरोना की मार झेल रहे हैं। भारत में पिछले कुछ महीनों से कोरोना के मरीजों का आंकड़ा कम हुआ था लेकिन दिवाली के बाद से कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ने लग गया है। कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसके नये मरीजों में नई प्रकार के वायरस होने की बाते भी सामने आ रही है।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के नये मरीजों की बात करें तो लगभग 12 हजार नए मामले सामने आये है और 500 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। वहीं देश में एक्टिव केसों की संख्याअ भी 1 लाख के पार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के कारण करने वालों की संख्या लगभग 4.50 लाख के पार है। कोरोना के लिए देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 111 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। इसके साथ सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वह मास्क का इस्तेमाल करना नहीं भुले और टीके जरूर लगाये क्योंकि इसके कारण आपकी जान जाने का खतरा कम होगा।
केरल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में 50 लोगों की जान भी गयी है। अगर बात करें तो राजस्थान में अभी कोरोना का इतना असर नहीं है लेकिन डेंगू के कारण लोगों की मौत होने की खबरे आ रही है। अगर आपको कोरोना से बचना है तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर कोविड टीका जरूर लगाये।

कोरोना से बचाव के उपाय—
1. मास्क का इस्तेमाल करें और सफाई का पूरा ध्यान रखें।
2. कोविड का टीका जरूर लगवाये।
3. ठंड़ी चीजों का इस्तेमाल करने से बचे।
4. बीमार होने पर लापरवाही नहीं करें डॉक्टर की सलाह ले।
5. नीम गिलोय का इस्तेमाल करें।