मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कोरोना की नई लहर फिर बरपाएगी कहर, मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार

प्रकाशित: Apr 07, 2023 12:04रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना का प्रभाव एक फिर से देखने को मिल रहा है और अप्रैल की पहले सप्ताह में मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकाड़ो के अनुसार 24 घंटे में Coronavirus के 6050 नए केस मिले है। कोरोना वायरस ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है जो सभी के लिए चिंता का विषय है।

प्रसिद्ध कथावाचाक को आतंकी धमकी | ख़बरें फटाफट

कोरोना संक्रमण की दर लगातार तेजी से बढ़ रही है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 28 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कोविड जांच के दायरे को बढाने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

अगर इसी तहर कोरोना के केस बढ़ते रहे तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इसकी पीक कहर बरपा सकती है। इस बार इसका असर पहले से ज्यादा नहीं होगा क्योंकि सभी लोग ने कोरोना का टीका लगा लिया है लेकिन जो लोग इसके कहर से बचने की सोच रहे है वह जल्द से जल्द इसका टीका लगाव ले।

दिल्ली और राजस्थान में कोरोना के नए केस बढ़ते ही जा रहे हैं।आने वाले 3 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 20 हजार के पार जा सकते हैं। मौसम बदलने के कारण मामलों में भी वृद्धि हुई है, ऐसे में कोरोना के मामलों में भी भारी इजाफा हुआ है।