मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

चीन में फिर तेजी से फैलने लगा कोरोना, हजारों छात्रों को किया आइसोलेट

प्रकाशित: Nov 15, 2021 16:52रिपोर्ट: Navtej TV
चीन से निकला कोरोना वायरस ने पहले तो दुनिया में हाहाकार मचाया जिसके कारण कई देशों की आर्थिक स्थिति खराब हुई तो कई लाखों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। हाल ही में मिली खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैलने लग गया है जिसके कारण एक यूनिवर्सिटी के करीब एक हजार से ज्यादा छात्रों को होटल्स में आइसोलेट भी किया जा चुका है।

चीन हमेशा से ही कोरोना की खबरों को दबाता रहा है और उसने कभी भी यह नहीं कहा कि उसके कारण पूरी दुनिया को इस वायरस की मार झेलनी पड़ी है। एक खबर के अनुसार चीन की एक यूनिवर्सिटी में कोरोना के दर्जनों मामले सामने आए है और इसके बाद यूनिवर्सिटी कैम्पस को बंद कर दिया गया। छात्रों को ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के लिए कहा गया है और कमरे में ही खाना खिलाया जा रहा है।
चीन कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चला रहा है और सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने के दावे भी कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कोरोना के मामले बढ़ने पर सवाल भी खड़े हो रहे है क्योंकि चीन कोरोना नहीं होने की बात कह रहा है। एक खबर के अनुसार चीन में अब तक कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 4 हजार लोगों की मौत भी हो चुकी है।