मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

भारत में भारी तबाही मचाने आ रहा है बिपरजॉय, पीएम मोदी ने की इमरजेंसी मीटिंग

प्रकाशित: Jun 12, 2023 17:11रिपोर्ट: Navtej TV

तूफान बिपरजॉय खतरनाक रूप लेकर भारत के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। पहले यह खतरा पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा था लेकिन लेकिन अब वह गुजरात की ओर बढ़ने लग गया है। इस तूफान से भारी तबाही मचने की संभावना जताई जा रही है और इस वजह से केंद्र सरकार ने बैठक बुलाकर पहले ही तटीय इलाकों को खाली करवाने के आदेश दे दिए है।

तूफान अभी 300 किलोमीटर दूर है। इसके 14-15 जून को गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका बनी हुई। इस दौरान 150 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का दावा किया जा रहा है। इस खतरे को देखते हुए SDRF की टीम ने गुजरात के तटीय इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने गुजरात के अलावा मुंबई को भी हाई अलर्ट पर रखा है। इस तूफान के कारण राजस्थान में तेज आंधी-बारिश होने की आशंका है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

तूफान की आंशका को देखते हुए पीएम मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की, जिसमें गृह मंत्रालय, NDRF और सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। कच्छ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। इस तूफान की संभावना को देखते हुए पीएम मोदी ने सभी सभाओं को रद्द कर दिया है।