मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बिपरजॉय ने मचाई भारी तबाही, सैंकड़ों गांव पानी में डूबे, हजारों गांवों में ​​बत्ती गुल

प्रकाशित: Jun 16, 2023 11:18रिपोर्ट: Navtej TV

बिपरजॉय का असर गुजरात में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है और इस चक्रवात के चलते पूरे गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 16 जून को सौराष्ट्र, कच्छ, नॉर्थ गुजरात में भारी बारिश की संभावना के साथ तेज हवाएं चलेगी। अरब सागर से उठे चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने भारी तबाही मचा दी है। चक्रवात में 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली है जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे टूटने से बिजली गुल हो गई। समुद्र से लगे गांवों पूरी तरह से पानी में डूब गए है। इस भारी तबाही में 2 लोगों की मौत होने के साथ दो दर्जन लोग घायल हुए है। समुद्र तट के करीब 15 किमी दूर तक का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

3 दिनों तक बिपरजॉय का असर रहेगा और इसके बाद इस प्रभाव राजस्थान में देखने को मिलेगा। 17 जून को दक्षिणपूर्व राजस्थान और उससे लगे हुए उत्तरी गुजरात में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 90-100 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी। तूफान के खतरे को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सब अलर्ट पर हैं। साथ ही जो नुकसान तूफान से हुआ है, उसका सर्वे करवाया जा रहा है।

Sri Ganganagar News: पोते ने की बुजुर्ग की हत्या

आपको बता दे की तूफान को 'बिपरजॉय' नाम बांग्लादेश ने दिया है.... इसका मतलब 'विपत्ति' या 'आपदा' होता है....NDRF की 12 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं, 15 टीमों को स्टैंड बाई पर रखा गया है..........कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी की रेस्क्यू और रिलीफ टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है....तूफान को देखते प्रभावित इलाकों में 56 ट्रेन रद्द की गई हैं। वहीं, 14-15 जून के दौरान 95 ट्रेन रद्द कर दी गई…..गुजरात में 21 हजार से ज्यादा नावों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है....कच्छ जिले में धारा 144 लगा दी गई है....तीन दिनों के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं....