जयपुर में केजरीवाल की विशाल जनसभा, 27 मई को शपथ लेंगे 5 हजार पार्टी पदाधिकारी
इस साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दल अपनी ताकत दिखाने में लग गए है। इस कड़ी में देश की सबसे नई राष्ट्रिय पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान पर विशेष ध्यान देनेा शुरू कर दिया है। इस कड़ी में अब पार्टी ने अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जयपुर आ रहे हैं और इसके लिए जयपुर में विशाल सभा की तैयारी की जा रही है।
आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया, केजरीवाल की सभा को यादगार बनाने के लिए 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ आएगी। लेकिन सभा से पहले 27 मई को नवनियुक्त 5 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। मार्च में केजरीवाल और भगवंत मान ने जयपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वह राजस्थान में विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देगी।
Rajasthan News: कोटखावदा दुर्घटना मामले में 24 घंटे बाद भी F.I.R दर्ज नहीं
विधानसभा चुनावों से पहले केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आएंगे और इसके बाद हर जिले में आप शक्ति प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के हर गांव- गांव व ढाणी-ढाणी संगठन को मजबूत करेंगे। आम आदमी पार्टी इस बार 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी है। आप ने पहले भी चुनाव लड़ा था लेकिन उसको ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन इस बार पंजाब की जीत से उसको राजस्थान में बड़ी जीत दिख रही है। कुछ सीटों पर आप का पलड़ा भारी है और इस वजह से वह राजस्थान पर ज्यादा ध्यान दे रही है। पंजाब से सटे गंगानगर जिले में उसे बड़ा फायदा मिल सकता है।





