मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

PM मोदी के खिलाफ लगे पोस्टर: आम आदमी पार्टी पर लगे आरोप, 100 FIR दर्ज

प्रकाशित: Mar 21, 2023 22:39रिपोर्ट: Navtej TV

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की हैं। प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है और इस घटना संबंध आप पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

कैसे मनाए माँ शैलपुत्री को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि

दिल्ली के कई हिस्सों में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' नारों वाले पोस्टर लगे है। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का उल्लेख नहीं है। पोस्टर लगाते हुए कई लोगों को गिरफ्तारी किया है। आप पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है, जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दीं? PM मोदी आपको शायद पता नहीं, पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है, एक पोस्टर से इतना डर क्यों?

इस मामले को लेकर आप पार्टी गुरुवार को प्रदर्शन करेगी। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रिंटिंग प्रेस फर्म को 50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनी ने कई पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए। प्रिंटिंग प्रेस का नाम प्रकाशित न करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगे थे। बजट को लेकर आप पार्टी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाए है और इसके बाद पोस्टर का लगना बहुत कुछ कह रहा है।