मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

साक्षी की हत्या की खबर सुनकर भावुक हुए पीएम मोदी, जानें हत्या की पूरी कहानी

प्रकाशित: May 30, 2023 15:24रिपोर्ट: Navtej TV

नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाराज प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी साहिल ने साक्षी को चाकू और पत्थर से वार करके मौत के घाट उतार दिया। इस खबर के बाद पूरा देश साहिल की फांसी की मांग कर रहा है क्योंकि उसने इतनी हैवानियत से इस घटना को अंजाम दिया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साक्षी की हत्या की खबर सुनकर भावुक हो गए थे ऐसी बात बीजेपी सांसद हंस राज ने कही है। दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके से सांसद हंस साक्षी के परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस घटना के बारे में सुनकर बहुत ज्यादा भावुक हो गए थे।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिलने के लिए भेजा है। आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। साहिल ने 16 साल की नाबालिग साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या करके वह मौके से फरार हो गया था।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी इस घटना को बहुत ज्यादा दर्दनाक बताया है। केजरीवाल ने कहा कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और साक्षी के परिवार को दस लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया। साहिल और साक्षी 2 साल से रिलेशन में थे और साहिल उसका दूसरा प्रेमी था। साहिल को शक था कि साक्षी पूर्व प्रेमी के साथ संबंध में है। इसको लेकर उसने साक्षी को धमकी दी और इसके बाद उसने इस हत्या को अंजाम दे दिया।