मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

डायबिटीज मरीजों के लिए मौत का कारण बन सकती है ये चीजे, आज ही बनाएं दूरी

प्रकाशित: Sep 30, 2022 21:06रिपोर्ट: Navtej TV

डायबिटीज दुनिया की सबसे सामान्य बीमारी हो गई और इसका मरीज आपको हर घर में देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बीमारी का कोई रामबाण इलाज तो नहीं है लेकिन इस बीमारी को नियंत्रण में करने के कई उपाय है। अगर आपको इस बीमारी से छूटकारा पाना है या अपने आपको सेहतमंद बनाकर रखना है तो आप अपने खानपान पर ध्यान देना होगा। कुछ ऐसी चीजे होती है जो आपके ब्लड शुगर लेवल पर असर डालती है।

Online मंगाया Drone तो निकले आलू, देखें पूरा वीडियो

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए दवाओं पर निर्भर रहने की जगह आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा। डायबिटिक लोगों मिठाई, केक और चॉकलेट से दूरी बनानी चाहिए। इनके सेवन से हाई ब्लड शुगर का खतरा भी बढ़ता है जिसके चलते दिल की बीमारी और स्ट्रोक आ सकता है।

अपनी डाइट में फैट्स वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी होगी। डिब्बाबंद खाने के आइटम भी सेहत के लिए सही नहीं है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ये नुकसान पहुंचा सकता है। नाश्ते के लिए फल सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे जरूरी पोषक तत्व और फाइबर मिलते है।आप जामुन, नाशपाती, मौसंबी और प्लम जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।