मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्मी तड़का: Priyanka के समर्थन में उतरी Kangana, दीपिका ने झूठ का किया पर्दाफाश

प्रकाशित: May 31, 2023 18:08रिपोर्ट: Navtej TV

ससुराल सिमर की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं..बीते दिनों खबर उड़ी थी कि दीपिका डिलीवरी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी और पर्दे पर कभी वापस नहीं आएंगी..दीपिका अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करना नहीं भूल रहीं..दीपिका की प्रेगनेंसी में उनके पति शोएब इब्राहिम उनका भरपूर साथ देते हुए और ख्याल रखते नजर आ रहे हैं..इसी बीच अब दीपिका ने खुद इन अफवाहों को झूठा करार दिया है.. आपको बता दें..एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ने की खबर पर रिएक्ट किया और कहा कि ये सब बातें फिजूल हैं..उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई प्लान नहीं है..

इतना ही नही बल्कि वो अभी ब्रेक पर हैं और प्रेगनेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं..इसके बाद दीपिका कहती हैं कि..लोगों ने मेरी बात को गलत तरह से ले लिया है कि मैं एक्टिंग नहीं करना चाहती. तो मैं बता दूं कि ऐसा नहीं है. मुझे हमेशा से हाउसवाइफ बनना था. शोएब ऑफिस जाएं और मैं उनके लिए नाश्ता बनाऊं और घर का ध्यान रखूं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं दोबारा काम नहीं करना चाहती हूं". आपको बता दे दीपिका इस वक़्त अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं.. और आखिरी बार उन्हें टीवी जगत में सीरियल ससुराल सिमर का में देखा गया....

आए दिन किसी न किसी बात या मुद्दे के चलते अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाली बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों वेतन की बात को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं..कंगना किसी भी विषय पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं..फिर अगर बात बॉलीवुड की हो तो उनके पास खोलने के लिए कई तरह के रहस्य होते हैं..आपको बता दें,प्रियंका चोपड़ा ने जब फीस के अंतर की बात की तो कंगना रनौत ने इसको लेकर कई तरह के राज सामने पेश किए..इतना ही नही बल्कि उन्होंने दावा तक कर दिया कि कई हीरोइनें तो मुफ्त में ही फिल्में कर लेती हैं..दरअसल हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन की फीस के अंतर की बात की तो कंगना रनौत ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.. और कहा कि...कई बड़ी एक्ट्रेसेस हैं जो बिना किसी फीस के भी फिल्में करने को तैयार हो जाती हैं..

Jaipur News: Third Grade Teacher Transfer को लेकर आमरण अनशन पर शिक्षक!

बॉलीवुड में फीस में असमानता के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया..जिस क्लिप में प्रियंका चोपड़ा बता रही हैं कि बॉलीवुड में लगभग 60 फिल्में करने के बाद भी उन्हें हीरो के बराबर कभी फीस नहीं मिली..यही नहीं, उन्होंने बताया कि हीरो को जितनी फीस मिलती थी, उसका दस फीसदी ही उन्हें पे किया गया..अब Kangana Ranaut ने इस पर अपनी राय रखी है और बॉलीवुड हीरोइनों को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया..