मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा मिली टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी

प्रकाशित: Jun 23, 2026 18:44रिपोर्ट: Mohit

भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखे जा रहे 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यह पल किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। पहली बार सीनियर टीम इंडिया में चयनित होने के बाद वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हुए दौरे से पहले बीसीसीआई की ओर से उन्हें टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली जिसे देखकर वह भावुक हो गए। भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने होटल में उन्हें यह जर्सी भेंट की। जर्सी लेने से पहले वैभव ने रघु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर जर्सी को हाथों में लेकर लंबे समय तक निहारते नजर आये इस खास और भावुक पल को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ टीम इंडिया में चयन के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए वैभव ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला हाथ में लेकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था, उसी दिन से भारत के लिए खेलने का सपना देखा था। आज जब भारतीय टीम की जर्सी उनके हाथ में है तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनका सपना सच हो गया है। वैभव ने कहा कि यह उनके जीवन और क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे बड़ा और यादगार क्षण है। उन्होंने अपने परिवार, कोच और उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने उनके इस सफर में उनका साथ दिया। महज 15 साल की उम्र के अंदर सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाकर वैभव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की वह राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा मान रहे हैं। अब भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होनी है... ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस युवा खिलाड़ी पर रहेगी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखेगा।