मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट पी लीजिए यह पानी, होंगे जबरदस्त फायदे

प्रकाशित: Jun 06, 2023 14:14रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान अपने स्वास्थ्य का ध्यान बहुत ज्यादा रखने का प्रयास करता है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता है और इसका प्रमुख कारण ज्यादा काम होना है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसमें आप एक कप पानी पीने से ही कई बीमारियों से छूटकारा पा सकते हैं। कुछ भीगे हुए बीजों का पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इसलिए, आइए जानते हैं कि कौन से बीज का पानी आपको पीना होगा।

तिल:
तिल में विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते है जो हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। तिल के बीजों को रात में पानी में भिगो दे और इसके बाद उसका पानी हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

मेथी:
मेथी का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते है। इसमें फाइबर, फोलेट, प्रोटीन, और आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और पेट से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी। इसके सेवन से खून का प्रवाह भी अच्छा रहेगा।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

जीरा:
जीरा हर घर में पाया जाता है और इसका इस्तेमाल कई प्रकार से किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, और कई प्रकार के पोषक तत्व होते पाए जाते है। इसका लगातार सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होगा, आंतों की सफाई होगी और वजन तेजी से घटना शुरू हो जाएगा।

अलसी:
अलसी का सेवन करने से आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। इसके सेवन से आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से बाहर निकल जाएगा। इसका सेवन आपको हर दिन करना होगा। आप सुबह उठते ही इन सभी भीगे हुए बीजों का पानी पीएंगे, तो आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। कई बीमारियों का खतरा भी कम होगा।