मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

जयपुर: लव मैरिज के 9 दिन बाद दिनदहाड़े हुआ अपहरण, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Mar 20, 2023 03:48रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में अपराध की घटनाएं अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है और इसी वजह से अपराधियों के हौसले दिनों—दिन बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगान लगाने के लिए हर दिन नए—नए ऑपरेशन करके नकेल कस रहा है। लेकिन इसके बाद भी अपराधियों में मन में किसी प्रकार का भय नहीं है और दिनदहाड़े अपहरण की घटना को अंजाम देकर सुरक्षा के इंतजामात की पोल खोलकर रख दी है।

Delhi में हुई महिला के साथ शर्मनाक घटना

हरमाड़ा थाना में अपहरण और मारपीट का केस दर्ज हुआ है। लड़के के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 10 फरवरी को लड़का और लड़की ने आर्य समाज में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों हरमाड़ा थाना इलाके में रहने लगे थे और 19 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे लड़की के भाई और रिश्तेदार उसके घर पहुंचे और बेटे—बहु को जबरन मारपीट करते हुए गाड़ी में ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

दोनों मूलरूप से जमवारामगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों ने भाग कर शादी की और हरमाड़ा इलाके में किराए के घर में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार लड़के पिता ने कहा कि उसको इस शादी से कोई परेशानी नहीं थी लेकिन लड़की के घरवाले इससे खुश नहीं ​थें। इसके कारण उन्होंने उनके बेटे और बहु का अपहरण किया है।