गर्मियों में दही खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, भूलकर भी ना करें ये काम
इन दिनों गर्मियों का मौसम है और पूरा देश लू की चपेट में है। गर्मी में अपने शरीर को ठंड़क देने के लिए सभी लोग ठंड़े पेय पर्दाथों का इस्तेमाल करते है। लेकिन गर्मी में सबसे ज्यादा छाछ और दही का इस्तेमाल किया जाता है और क्योंकि इनको लेकर आम धारण बनी होती है कि इनके सेवन से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। यह दोनों सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होते है और इनके सेवन से शरीर हमेशा ठंडा रहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे है जिसमें आप दही से होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।
आम जानकारी की हिसाब से दही का स्वाद खट्टा होता है और इसकी प्रकृति गर्म होती है। लेकिन इसको पचाना आसान काम नहीं होता है क्योंकि इसको पचाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की आवश्कता होती है। आप दही का सेवन सही तरीके से करते हैं तो कोई नुकसान नहीं होगा।
CM Ashok Gehlot का Maulasar दौरा | Rajasthan News
गर्मियों के मौसम में रोजाना दही खाने की जगह आप छाछ का सेवन ज्यादा करें। ऐसा करने से आपको इसके कई फायदे होंगे। छाछ का सेवन करने से पहले आप इसमें काला नमक, काली मिर्च और जीरे के साथ पुदीना जरूर डाल लें। दही बहुत ज्यादा गर्म होता है लेकिन उसको जब छाछ में बदल दिया जाता है तो उसकी गर्मी कम हो जाती है।
दही को गर्म रोटी के साथ कभी नहीं खाए क्योंकि ऐसा करने से आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आप मोटापे के साथ गैस की समस्या से परेशान रहते है तो आपको दही का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। दही को फलों के साथ मिलाकर गलती से भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र खराब हो जाता है। लेकिन अगर आप दिन में एक कप दही का सेवन करते है तो इससे कोई समस्या नहीं होगी।





