मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

कर्नाटक में चुनावी शंखनादः 10 मई को चुनाव, 3 दिन बाद परिणाम

प्रकाशित: Mar 29, 2023 00:40रिपोर्ट: Navtej TV

वर्ष 2023 में लगभग 4 राज्यों में चुनाव होंगे और इसकी शुरूआत कर्नाटक से हो गई है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि पूरे राज्य में वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी और इसके 3 दिन बाद परिणाम जारी होगा। कर्नाटक में 5.20 करोड़ मतदाता 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होंगे और नतीजे 13 मई को घोषित होंगे।

आकांक्षा मौत मामले में बड़ा Update आया सामने | Akansha Dubey

मौजूदा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म होने जा रहा है। इस बार बीजेपी में सत्ता में बने रहने के लिए हर प्रया करेगी तो कांग्रेस इस बार अकेली चुनान लड़ेगी। कर्नाटक में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 224 विधानसभा सीटें में भाजपा के खाते में 104 सीटे तो कांग्रेस को 78 और जेडीएस ने 37 सीटें जीती थीं। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के कारण कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार बनी थी।

लेकिन महज 15 माह बाद सत्ता परिवर्तन हो गई और कांग्रेस-जेडीएस के कुछ विधायकों की बगावत के बाद कुमारस्वामी की सरकार गिर गई। बागियों ने येदियुरप्पा से हाथ मिलनाया और वह सीएम बन गए। लेकिन फिर सीएम बदला गया और बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन इस बार बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर होगी।