Pushpa के 2 teaser से फिर छा गया पुष्पा, जिसे देखकर शेर भी चले दो कदम पीछे
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज होते ही उनके फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पुष्पा फिल्म को लेकर लोगों में पहले से ही बेसब्री से इंतजार था लेकिन Pushpa 2 के teaser से तो कोहराम सा मच गया है। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी और अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज किया है जो बहुत ही शानदार है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज हो चुका है और साथ में फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज हुआ है। जिसमें अल्लू अर्जुन का बहुत ही खौफनाक लुक नजर आया है। टीजर की शुरुआत ही दमदार डायलॉग से होती है जिसमें 'पुष्पा' को पुलिस जंगल, शहर, खेत, गली- कूचे और न जाने कहां- कहां ढूंढ रही है और 'पुष्पा' हैं की गायब हैं। 'पुष्पा' पुलिस के लिए चोर हर जगह जाकर पूछ रही है कि 'पुष्पा' कहां है।
'पुष्पाः द राइज' में अपने स्टाइल और डैशिंग लुक से वाहवाही बटोरी थी तो इस फिल्म में भी उनका लुक बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। नींबू, फूल की माला और हैवी जूलरी, नाक में नथनी और नीला रंग पूरी बॉडी लगाया हुआ है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है और शूटिंग पूरी हो चुकी है, जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट बताई जाएगी।





