मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

गदर मचाने लौट आया पाकिस्तान का दामाद, दहेज में लाहौर लेने जाएगा तारा सिंह

प्रकाशित: Jun 13, 2023 12:17रिपोर्ट: Navtej TV

22 साल पहले सनी देओल की फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा रिलीज़ हुई थी जो की बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी... जिसमे सनी देओल के किरदार तारा सिंह को भारतीय सिनेमा के दर्शको ने बेइंतेहा प्यार दिया...... अब वही सनी देओल 22 सालों बाद दोबारा तारा सिंह के किरदार में ग़दर 2 के जरिये धमाकेदार वापसी कर रहे है.... वही बता दे की फैंस सनी देओल की फिल्म गदर-2 बेसब्री से इंतजार कर रहे है..... अब फाइनली फिल्म का टीजर दर्शको के सामने आ चुका है….

ग़दर 2 में सनी देओल जो एक बार फिर से अपने परिवार की खातिर लड़ते हुए नजर आएंगे....... अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' का छोटा सा टीजर बहुत ही धमाकेदार है। इस टीजर की शुरुआत एक वॉइस ओवर के साथ होती है, जिसमें 1971 के दौर को बताते हुए महिला कहती है कि 'दामाद है वह पाकिस्तान का', उसे नारियल दो, टीका लगाओ। वरना इस बार दहेज में वह लाहौर ले जाएगा.....

Rajasthan Politics: BJP में नए लोगों के ज्वाइनिंग पर बोले बीजेपी प्रभारी Arun Singh

इसी बीच प्रोडक्शन ने ग़दर के सीक्वल के रिलीज़ से पहले ग़दर को एक बार फिर रिलीज़ करने का फैसला किया है उनका मानना है की ग़दर – 2 देखने से पहले ग़दर का रिवीजन हो..और इस फिल्म का टिकट सिर्फ 75 रूपए का रखने का फैसला किया साथ ही, एक के साथ टिकट बिलकुल मुफ्त...आपको बता दे की ग़दर -2, 11 अगस्त को सिनेमा घरो में रिलीज़ वाली है...