मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

22 साल बाद फिर तारा सिंह की दहाड़ से कांपेगा पाकिस्तान, जल्द रिलीज होगी गदर 2

प्रकाशित: May 26, 2023 15:36रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद बनी फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा'का क्रेज आज भी बरकारार है। 22 साल पहले रिलीज फिल्म ने तो कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तो बनाए थे और साथ में फैन्स के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हुई थी। उस समय थिएटर्स में पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी और कई दिनों तक हाउसफुल हो गए थे।

अब ऐसा ही नजारा फिर से देखने को मिलने जा रहा है क्योंकि 22 साल बाद फिर से बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर पूरे भारत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसकी जानकारी सनी देओल ने कर दी है और इस गुडन्यूज को फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सनी देओल ने लिखा-'गदरः एक प्रेम कथा' दोबारा से सिनेमाघरों में लौट रही है, 9 जून को फिल्म रिलीज होगी। कल फिल्म का ट्रेलर आएगा और आप सभी इंतजार करें। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म साल भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद जो हालात थे उसको लेकर बनाई गई हैं,

बारिश, आंधी से फसलों के नुकसान पर मुआवजा दे सरकार-CP Joshi |

बताया जा रहा है कि सनी देओल अपनी पत्नी को लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं और 'गदर 2' में वह अपने बेटे को वापस लाने पाकिस्तान जाएंगे। इसको लेकर कई प्रकार की समस्याएं होती है उसको लेकर बनाई गई है। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, शारिक पटेल और उत्कर्ष शर्मा का दमदार अभियन देखने को मिलेगा और फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।