मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

सुशांत को अब मिलेगा इंसाफ हुआ बड़ा खुलासा!

प्रकाशित: Jul 16, 2022 16:19रिपोर्ट: Navtej TV

दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रिया चक्रवर्ती रही हैं। ड्रग्स केस में रिया जेल की हवा भी खा चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती कहीं भी निकल जाएं या कोई तस्वीर पोस्ट कर दें तो सुशांत के फैंस उनको ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं हालहीं में NCB ने एक चार्जशीट दाखिल की है जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें NCB ने दावा किया कि रिया ही सुशांत को गांजा और ड्रग्स दिया करती थीं। NCB के दावे के बाद ट्रोलर्स रिया को खूब ट्रोल कर रहे है। NCB ने कहा कि सभी आरोपियों ने मार्च 2020 और दिसंबर 2020 के बीच एक साजिश रची, जिसमें वह हाई सोसाइटी और बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल कर सकें और उसे बेच सकें। आरोपियों ने मुंबई रीजन में ड्रग्स तस्करी को फाइनेंस किया और गांजा, चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया। उनके पास न तो कोई वैलिड परमिट था और न ही किसी प्रकार का कोई लाइसेंस।


वहीं अब बात करें सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह की तो उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि रिया चक्रवर्ती ने उनके भाई की जिंदगी खराब कर दी थी. अब रिया ने अपने अंदाज में इस बात का जवाब दिया है, रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखकर प्रियंका को शेयर किया है जिसमें लिखा है..

शोर से ऊपर उठो, अपने घमंड से ऊपर उठो। इतना ऊपर कि सिर्फ आपकी तरफ उंगली उठाएं, क्योंकि आप वहां हो जहां वो कभी नहीं पहुंच सकते हैं। आप शांत हैं और आप प्यार से उड़ते हैं। उन्हें आश्चर्य में रहने दो, आप खुद के लिए काफी हैं और कंप्लीट हैं। आप जैसे हैं वैसे ही प्यारे हैं, उन्हें आपको कुछ मत कहने दो।

अब दूसरी शादी करनी है तो Sarkar से लेनी पड़ेगी Permission

वहीं आपको बतां दे कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का 34 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। देश की तीन बड़ी एजेंसी CBI, NCB और ED सुशांत डेथ केस में इन्वॉल्व्ड हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि एक्टर की मौत कैसे हुई थी, सुशांत के निधन के बाद से ही रिया मुसीबत में फंसी हुई हैं, अभी भी इस केस की जांच में सीबीआई और एनसीबी लगी हुई हैं। सुशांत के फैंस अब भी इंतजार में है कि सीबीआई और एनसीबी सुशांत को लेकर क्या खुलासा करेगी, अगर आप सुशांत के फैन है