मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली

सोना-चांदी फिर हुए महंगे!

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर तेज उछाल देखा गया इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,034 रुपये बढ़कर 2.26 लाख रुपये पर पहुंच गई, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,303 रुपये महंगा होकर करीब 1.43 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में कुल 10,764 रुपये और सोने में 4,281 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रकाशित: Jul 22, 2026 18:08रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹2,303 महंगा होकर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • एक किलो चांदी ₹3,034 बढ़कर ₹2.26 लाख पर पहुंच गई।
  • पिछले तीन दिनों में सोना ₹4,281 और चांदी ₹10,764 महंगी हो चुकी है।

सोना-चांदी फिर महंगे हुए , चांदी ₹2.26 लाख और सोना ₹1.43 लाख के पार पहुंचा

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर तेज उछाल देखा गया इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,034 रुपये बढ़कर 2.26 लाख रुपये पर पहुंच गई, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,303 रुपये महंगा होकर करीब 1.43 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में कुल 10,764 रुपये और सोने में 4,281 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक सोना करीब 12 हजार रुपये महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 1.45 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच चुकी है। वहीं, चांदी की कीमत में साल की शुरुआत की तुलना में करीब 4 हजार रुपये की गिरावट दर्ज है। इस वर्ष 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी छुआ था। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि मौजूदा समय में सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर से नीचे कारोबार कर रहे हैं, इसलिए निवेशकों के लिए निवेश का अवसर हो सकता है। हालांकि उन्होंने एकमुश्त निवेश से बचने और चरणबद्ध तरीके से निवेश करने की सलाह दी है। उनके अनुसार, साल के अंत तक सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आज सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई?

24 कैरेट सोना ₹2,303 महंगा हुआ।

आज चांदी का भाव कितना है?

Ans: चांदी ₹3,034 बढ़कर ₹2.26 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।

2026 में अब तक सोना कितना महंगा हुआ है?

Ans: इस साल अब तक सोना करीब ₹12,000 महंगा हो चुका है।