10वीं पास उम्मीदवार के लिए निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन
प्रकाशित: Mar 16, 2023 23:44रिपोर्ट: Navtej TV
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल के 9212 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार CRPF की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विभाग का नाम: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
पद का नाम: कॉन्स्टेबल
पदों की संख्या: 9212
आयु सीमा: 21 से 27 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
योग्यता ड्राइवर – मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम मैट्रिक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस
मैकेनिक – मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होने के साथ ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
वेतन: 21 हजार से 70 हजार
आवेदन शुल्क: 100 रुपए
चयन प्रकिया: रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर होगा।
आवेदन प्रकिया: आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना होगा।