इस वजह से महिलाओं को होता है सिर दर्द, जानें इसके कारण और उपचार
आम तौर पर महिलाओं को सबसे ज्यादा सिरदर्द की समस्या से सामना करन पड़ता हैं। यह दर्द इतना तेज होता है कि वह इसको कम करने के लिए कई प्रकार की दवाईयां लेना शुरू कर देती है और फिर यह उनकी आदत बन जाती है। लेकिन इस सिर दर्द का कारण उनको आज तक पता नहीं है क्योंकि वह इसको लेकर कभी ज्यादा रिसर्च नहीं किया।
लेकिन आज हम आपको इस दर्द के असली कारणों के बारे में बताने जा रहे है जो आपके लिए बहुत जरूरी है। महिलाओं को ज्यादा सिरदर्द हार्मोन्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण होता है। कई महिलाएं गर्भ निरोधक दवाओं का सेवन करती है जो उनकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित भी हो जाता है। सिरदर्द 'मासिक धर्म' के कारण भी होता है।
शरीर में हॉर्मोनल परिवर्तन होते रहते है और इसके कारण महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। हॉर्मोनल परिवर्तन के कारण सबसे ज्यादा सिरदर्द की परेशानी होने लग जाती है।
सिरदर्द होने के प्रमुख कारण:
हार्मोनल में बदलाव
मासिक धर्म चक्र
गर्भनिरोधक गोलियां
गर्भावस्था
तनाव
नींद
ज्यादा काम करना
पाचन तंत्र का कमजोर होना
सिरदर्द से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
डाइट प्लान:
सिरदर्द को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना होगा। सेहतमंद डाइट में विटामिन की चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा।
Karnataka के बाद BJP का फोकस Rajasthan पर | Hindi News
तनाव से दूरी:
अगर आप ने तनाव को हमेशा के लिए छोड़ दिया तो आपको जीवन में किसी प्रकार की समस्या से सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आप योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज का इस्तेमाल करें।
पानी की मात्रा:
शरीर में पानी की कमी होने से भी ज्यादा सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है। इस लिए आपको निश्चित मात्रा में पानी का सेवन करना होगा ताकि इस समस्या से छूटकारा मिल जाए।





