मानवता शर्मसार: छात्राओं को पोर्न फिल्म दिखाकर रेप करता था हेडमास्टर, देखें पूरा वीडियो
राजस्थान में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला बहुत ही हैरान करने वाला है। खबर डूंगरपुर की बताई जा रही है जहां सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर अपनी ही स्कूल की छात्राओं से दुष्कर्म करने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि आरोपी हेडमास्टर लंबे समय से ऐसी घटना को अंजाम दे रहा था लेकिन अब वह पुलिस की पकड़ में आ चुका है।
सरकारी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने कर मामला सदर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही आराेपी हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा काे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भे दिया है। पुलिस की पूछताछ के दाैरान आरोपी ने बताया कि उसे पाेर्न फिल्में देखने की लत है और इस वजह से वह बच्चियों के साथ ऐसा करता था।
उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वह 5 बच्चियाें से दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी का माेबाइल और छात्राओं को घर ले जाने वाली गाड़ी भी जब्त कर ली है। घटना स्थल की तस्दीक की जा रही है। आरोपी के दाे मकान हैं और इसी मकान में नाबालिग बच्चियाें काे ले जाता था। इसमें कुछ लोगों की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही है।
Rajasthan News: Gehlot को चौथी बार CM बनाने की उठी मांग
आरोपी छात्राओं को छुट्टियों में खेलने के लिए वह अपने घर पर बुलाता था और इस दौरान वह उनके साथ रेप करता था। अन्य छात्राओं के साथ भी कम्प्यूटर सिखाने और अन्य कार्य के दौरान उनसे छेड़छाड़ करता था। इस घटना को लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरा है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।





