मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

भीषण गर्मी में लू की चपेट से बचाएगी एक पत्ती, जानें इसके फायदे

प्रकाशित: May 23, 2023 15:43रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों पूरा देश भीषण गर्मी से झुलस रहा है और इसके कारण कई लोग बीमार हो रहे है तो कई लोगों की जान भी गई है। लेकिन आपको इस भीषण गर्मी में लू के प्रकोप से बचना है तो आपको अपने खाने में पुदीना का इस्तेमाल करना होगा। आयुर्वेद में पुदीने को सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से आपका शरीर हमेशा ठंडा रहेगा और और लू का असर नहीं होगा।

अगर आप गर्मी के मौसम में हर दिन इसका इस्तेमाल करते है तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से आजादी मिलेगी। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

यदि लू के लक्षण दिखने लगे तो मरीज को पुदीने के ताजे पत्तों का रस ​​पिलाना होगा साथ में छाछ में भी इसका इस्तेमाल करना होगा।

Jaipur Hindu Palayan: किशनपोल पलायन मामले में कितनी सच्चाई

यदि आपको पेट में अपच की समस्या हो तो आपको गर्मियों में पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर पानी में मिलाकर पी लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट हमेशा साफ रहेगा।

शरीर आपको बहुत ज्यादा गर्म रहता है तो आपको पुदीना की पत्तियां तथा गुड़ को पानी में मिलाकर पीना होगा। ऐसा करने से आपको लू से आराम मिलेगा।

गर्मी के कारण पैर के तलवों और हथेलियां गर्म है तो आपको पुदीने के पत्तों को पीस कर लगाना होगा। ऐसा करने ठंड़क मिलेगी और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। अगर आपको दांतों की समस्या भी है तो पुदीने की सूखी पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बनकार इस्तेमाल करें।