मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

देशभर में मानसून का कहर MP से महाराष्ट्र तक भारी बारिश

प्रकाशित: Jul 02, 2026 13:31रिपोर्ट: Monika Rathore

देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चूका है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी देते हुए लोगों को समुद्र और तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। इंदौर में एक कार तेज बहाव में नाले में जा गिरी, जबकि सीहोर में सड़कों पर नदी जैसा बहाव देखने को मिला और कई बाइक पानी में बह गईं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी भारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, ललितपुर रेलवे स्टेशन और जीआरपी थाने में पानी घुस गया, जबकि फतेहपुर में तेज आंधी के कारण ई-रिक्शा पलट गया। उधर बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत की खबर सामने आयी है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब दिल्ली और राजस्थान को छोड़कर पूरे देश में पहुंच चुका है। अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, गोवा, तमिलनाडु, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। वहीं राजस्थान में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है।