मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

जयपुर वासियों के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर से जॉय राइड, 5 मिनट में देंखे पूरी पिंक सिटी

प्रकाशित: Mar 17, 2023 03:27रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर घूमनेवालों के लिए अब एक बहुत बड़ी खुशखबरी है कि उनको पूरा शहर घूमने में 5 मिनट का समय लगेगा। क्योंकि हेलीकॉप्टर से जॉय राइड की सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत आमेर फोर्ट, नाहरगढ़, जयगढ़, जलमहल, हवा महल सहित पूरे जंगलों को दिखाया जाएगा।

यह Actress हैं 517 Crore की मालकिन

आप 5 से 7 हजार रुपए में पूरा शहर केवल 10 मिनट में देख सकेंगे। अगर यह योजना सफल होती है तो आने वाले दिनों में इस तरह की सुविधा जोधपुर, उदयपुर समेत अन्य शहरों में शुरू की जाएगी। RTDC भवन में हुई प्रेसवार्ता में चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने इसके बारे में पूरी जानकादी दी। पर्यटक कूकस स्थित शिव विलास होटल से इसकी सफर की शुरुआत होगी।

पयर्टक हेलिकॉप्टर से खाटूश्याम जी, सालासर हनुमान मंदिर और पुष्कर तक का सफर कर सकेंगे। जैसलमेर और अजमेर में भी हेलिकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की गई है। इस राजस्थान दिवस पर तीन दिनों तक 28, 29 और 30 मार्च को बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगा। स्थानीय कलाकार इसमें अपनी प्रस्तुति देंगे।