जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर रितिक बॉक्सर, जी-क्लब पर करी थी फायरिंग
पिछले दिनों जयपुर में जी क्लब पर फायरिंग के आरोपी गैंगस्टर रितिक बॉक्सर की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। इसके बाद उसे जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है और जवाहर सर्किल थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कई जिलों में ओलावृष्टि पर Congress MLA Raghu Sharma का बयान
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि रितिक के नेपाल में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की योजना बनाई गई और तीन टीमें इसमें लगी। नेपाल बॉर्डर क्रॉस कर भारत की सीमा में घुसते ही उसे दबोच लिया गया। गैंगस्टर ने नेपाल में काठमांडू, नारायण घाट, पोखरा के अलग-अलग गेस्ट हाउस में फरारी काटी है।
28 जनवरी को जी क्लब में तोबड़तोड़ फायरिंग की थी और इसके बाद रितिक बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले उन्होंने कई लोगों को कॉल करके फिरौती मांगी थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।





