मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत

प्रकाशित: Jun 26, 2026 16:41रिपोर्ट: Mohit

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत किया है। मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। टीम की जीत की सबसे बड़ी हीरो शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने 53 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं युवा स्पिनर श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके और इस टूर्नामेंट में अपने विकेटों की संख्या 12 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही वह एक ही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनी और पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने इस मुकाबले में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज पूरा कर लिया जबकि पावरप्ले में 63 रन बनाकर नया टीम रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि मैच के दौरान भारतीय फील्डरों से कुछ आसान कैच छूटे, लेकिन गेंदबाजों ने वापसी करते हुए बांग्लादेश को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। बल्लेबाजों ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस अहम जीत के साथ भारतीय टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की और अब उसकी नजर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने पर रहने वाली है...