मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पहले वनडे में भारत की नजर जीत पर

प्रकाशित: Jun 13, 2026 16:17रिपोर्ट: Mohit

क्रिकेट में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगी। पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच यह वनडे सीरीज खेली जाएगी, भारत और अफगानिस्तान इससे पहले वर्ल्ड कप और एशिया कप में आमने-सामने हुई थीं। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण इन तीन मैचों की वनडे सीरीज बाहर हो गए हैं। साथ ही मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। ऐसे में सभी की नजरें प्रिंस यादव और गुरनूर बरार पर होंगी, जिनमें से किसी एक को आज डेब्यू कैप सौंपी जा सकती है। धर्मशाला में मौसम के बदलाव के कारण मैच पर असर दिखाई दे सकता है | मौसम विभाग से सूचना मिली है की बारिश की संभावना 55% है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति के बीच मुकाबला प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई रहा। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में जीत हासिल नहीं कर पाया है। दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत 2023 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर होगी। एक जनवरी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल ने 625 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 17 मैचों में 711 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।