मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टीम इंडिया करो या मरो मुकबाले में बचाएगी अपनी इज्जत, बुमराह की हुई वापसी

प्रकाशित: Sep 23, 2022 18:08रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन टी.20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो मुकाबले से कम नहीं होगा। क्योंकि आज के मैच में हार मिलती है तो वह सीरीज हार जाएगी और मैच जीत जाती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया आज के मैच को जीतकर सीरीज भी जीतना चाहेगी।

kanhaiyalal का हत्यारा Riyaz पत्नी से मिलने के लिए तड़पा

ऑस्ट्रेलिया ने 5 साल पहले टी.20 इंटरनेशनल मैंच में भारतीय टीम को हराया था और आज उसके पास अच्छा मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही है और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी अच्छी है। भारतयी टीम के लिए अंतिम ओवर गेंदबाजी करना महंगा साबित हो रहा है और पिछले 4 मैचों की बात करें तो हार भी अंतिम ओवर में मिलती है। आज के मैच में बारिश होने का खतरा भी मंडरा रहा है और इसी वजह से मैच कैंसिल भी हो सकता है।


भारत के लिए अच्छी खबर है कि बुमरहा की वापसी हुई है जो अंतिम ओवर में रन रोकने के साथ विकेट लेने का दम रखते है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा क्योंकि दोनों को मैच जीतना होगा। उमेश यादव की जगह बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर को मौका दिया जा सकता है।