मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विश्व कप की हार का बदला ले​ने के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

प्रकाशित: Nov 17, 2021 11:42रिपोर्ट: Navtej TV
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम विश्व कप में मिली हार का बदला लेने के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बढ़त बनाने का प्रयास करेगी।

भारतीय टीम ने इस मैदान पर आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला हुआ था उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी। टी20 के नये कप्तान रोहित शर्मा ने उस मैच में 123 गेंदों में नाबाद 141 रन की जबरदस्त पारी खेली थी।
रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के नए नियमित कप्तान बनाये गय है और उनको यह दिखाना होगा कि उनकी कप्तानी भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। रोहित ने 9 साल पहले भी जयपुर से ही अपनी कप्तानी शुरू की थी और इस बार भी जयपुर से वह टी20 की कप्तानी करेंगे। इस बार टीम के साथ नये कोच के रूप राहुल द्रविड भी मौजूद रहेंगे और उनके लिए भी यह सीरीज बहुत अहम होगी।iभारत की टी20 टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल,सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मो. सिराज और हर्षल पटेल,
भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी—20 सीरीज का पूरा शेड्यूल- • पहला टी-20, 17 नवंबर, जयपुर—सवाई मानसिंह स्टेडियम • दूसरा टी-20, 19 नवंबर, रांची• तीसरा टी-20, 21 नवंबर, कोलकाता