मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

बंपर छूट के साथ मिल रहे हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच के टिकट, ऐसे करें बुक

प्रकाशित: Nov 16, 2021 12:20रिपोर्ट: Navtej TV
17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच होने जा रहा है इस मैच को लेकर पूरे प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 8 साल बाद हो रहा अन्तराष्ट्रिय मैच देखने वाले दर्शकों को इस बार घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। हालाकि कई लोगों को पता नहीं है कि मैच की टिकट कैस ले और किस एप पर मिल रही है।

पेटीएम एप से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री होनी शुरू हो गई है। सबसे पहले आपको अपने Paytm App को open करना होगा इसके उसमें दिखाये गये Events tickets Option पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Select your City के ऑप्शन पर जा कर Jaipur भरना होगा। उसे टच करते ही मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपके मोबाइल की स्क्रीन पर आ जायेंगी।
टिकट खरीदने के लिए आपको नीचे की तरफ BUY NOW पर आना होगा वहां पर स्क्रीन को टच करके आप अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके बाद स्टेडियम का ले आउट भी आ जायेगा लेकिन पेटीएम पर आपको ई-टिकट लेने के बाद इसकी हार्ड कॉपी मैच स्थल एसएमएस स्टेडियम से लेनी पड़ेगी। इस मैच स्टूडेंट्स कोटे से टिकट लेने के वालों के कॉलेज आइडी को साथ लेकर जाना होगा। राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन इस मैच की जबरदस्त तरीके से तैयारी कर रहा है इस बार वैभव गहलोत के कारण ही 8 साल बाद जयपुरवासियों को मैच देखने का मौका मिल रहा है।