मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

अफ्रीका में इतिहास रचने में होगा भारतीय गेंदबाजों का सबसे बड़ा हाथ

प्रकाशित: Jan 05, 2022 23:28रिपोर्ट: Navtej TV

जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी 266 रनों पर सिमट गई और साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया है। तीसरे दिन खेल शुरू होते ही अजिंक्य रहाणे और पुजारा ने अपना जलवा ऐसा दिखाया कि टेस्ट नहीं वनडे मैच खेल रहे हैं। रहाणे ने सीरीज का पहला अर्धशतक सही समय पर और तेजी से बनाया तो चेतेश्वर पुजारा ने भी रहाणे का जमकर साथ दिया और 53 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजों के आगे ढेर हुए अफ्रीकी बल्लेबाज, तीसरे दिन रहाणे और पुजारा से बड़ी उम्मीद

पुजारा और रहाणे ने 144 गेंदों पर 111 रनों की शतकीय साझेदारी की लेकिन फिफ्टी लगाने के बाद बढ़ी पानी नहीं खेल पाये। चेतेश्वर पुजारा लंबे समय बाद 32वां अर्धशतक लगाया तो रहाणे ने 25वां अर्धशतक लगाया। इन दोनों के आउट होने के बाद हनुमा विहारी ने 40 रनों की पारी खेली वे अकेले एक छोर पर जमे रहे लेकिन दूसरे छोर पर विकटों की झड़ी लगी रही।

इस मैच की पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों को अपना कमाल दिखना होगा और अफ्रीका को 240 रनों से पहले ढ़ेर करना होगा। अगर अफ्रीकी बल्लेबाजों को जल्द आउट कर दिया गया तो भारत पहली बार अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रचेगी। इस इतिहास को बनाने में सबसे बड़ा हाथ भारतीय गेंदबाजों का होगा जो दूसरी पारी में अपना कमाल दिखाएंगे। पहली पारी में शार्दूल ठाकुर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके तो मोहम्मद शमी ने 2 और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट लेने में सफलता मिली।


भारत: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और आर अश्विन

साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसेन,डुआने ओलिवर लुंगी एनगिडी, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज