मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पहले ही मैच में रोहित की कप्तानी का जलवा, बना डाला ये रिकॉर्ड

प्रकाशित: Nov 18, 2021 11:17रिपोर्ट: Navtej TV
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 की हार का बदला लेते हुए न्यूजीलैंड की टीम को टी20 सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। विश्व कप के बाद भारतयी टीम नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में पहले ही मैच में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टीम ने अब तक टी20 के 151 मैचों में कुल 96 मैच जीते हैं और 50 मैच रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की है।

भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम 3 मैचों टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के हाथों 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम ने इस मैच में 165 रनों के लक्ष्य को हासिल करते ही सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 50वीं जीत अपने खाते में जोड़ ली है।
भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया 49वीं जीत के साथ बराबर थे लेकिन अब भारतीय टीम उनसे आगे निकल गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 153 मैचों में 49 मैचों में रनों का पीछा करते हुए सफलता हासिल की है तो वहीं पाकिस्तान ने 183 मैचों में 49 रनों का लक्ष्य हासिल किया है। इंग्लैंड ने 143 मैच में से 42 बार रनों का पीछा करते हुए लक्ष्य को हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।
कप्तान रोहित शर्मा की ताबड़तो़ड़ बैटिंग और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक ने 165 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया। इस रोमांचक मुकाबले मेें ऋषभ पंत ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। रोहित के लिए जयपुर का मैदान बहुत ही लक्की साबित हुआ है और इस बार कप्तानी के तौर उनका पहला मैच भी जीत के साथ शुरू हुआ है।

सबसे ज्यादा बार रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल करने वाली टीमें—
टीम मैच 1.भारत 50 2.ऑस्ट्रेलिया 49 3.पाकिस्तान 49 4.इंग्लैंड 42 5.दक्षिण अफ्रीका 35